Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1347 विकेट लेने वाला ये गेंदबाज अब राजनीति की पिच पर शुरू करेगा अपनी नई पारी

खेल डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी गेंदबाजी से दुनिया के दिग्गज से दिग्गज बल्लेबाजों को छकाने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अब राजनीति की पिच पर अपनी पारी शुरू करने वाले हैं।टेस्ट क्रिकेट में आठ सौ विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को अब श्रीलंका के उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ सकते हैं सचिन का 21 साल पुराना ये रिकॉर्ड

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मुथैया मुरलीधरन को इस पद के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है। राष्ट्रपति गोटबाया ने तीन नए गर्वनर नियुक्ति किए हैं। इसमें से मुरलीधरन को श्रीलंका के तमिल बहुसंख्यक उत्तरी प्रांत का गर्वनर नियुक्त किया गया है।

शिखर धवन हुए भारतीय टीम से बाहर, इस क्रिकेटर की लगी लॉटरी

गौरतलब है कि साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके मुरलीधरन ने 133 टेस्टों में सर्वाधिक 800 विकेट झटके हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले और एक मात्र गेंदबाज हैं। उन्होंने वनडे में 534 और टी-20 में 13 हासिल किए हैं।