खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (73) और स्मृति मंधाना (67) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की सहायता से भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 84 रन से शिकस्त दी।शेफाली वर्मा ने केवल 35 गेंदों पर ही ये अर्धशकीय पारी खेली। इस पारी के माध्यम से शेफानी ने तीस साल पुराना सचिन तेंदुलकर का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
राजस्थान के इस गेंदबाज ने टी-20 क्रिकेट में बनाए विश्व रिकॉर्ड, भारत को जिताई सीरीज
वह सबसे कम उम्र में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अधशतक लगाने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गई है। शेफाली ने 15 साल और 285 दिनों में ये उपलब्धि हासिल की है जबकि सचिन ने अपना पहला अन्तराष्ट्रीय अर्धशतक 16 साल और 214 दिन की उम्र में लगाया था। सचिन ने ये अर्धशतक 24 अक्टूबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में लगाया था।
भारत के पास होगा ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका
डेरेन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज नौ विकेट पर 101 रन ही बना सकी। इसके जवाब में पंद्रह साल की शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 104 रन की साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिलाई।