Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन: 18 वर्षीय लक्ष्य फाइनल में पहुंचे, हमवतन किरण को हराया

मुंबई
भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन किरण जॉर्ज को हराकर सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में लक्ष्य ने हमवतन किरण को 21-13, 14-21, 21-9 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

आठवीं वरीयता प्राप्त सेन ने मात्र 37 मिनट में ही किरण को हरा दिया। 18 वर्षीय सेन ने अक्तूबर में ही डच ओपन का खिताब जीता था और अब अगर वे सारलोरलक्स ओपन का खिताब भी जीत लेते हैं तो यह उनकी लगातार दूसरी और सत्र की तीसरी खिताबी जीत होगी।