खेल डेस्क। पूर्व कप्तान महिपाल लोमरोर (नाबाद 50 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से राजस्थान ने त्रिपुरा को नौ विकेट से शिकस्त देकर ग्रुप बी से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग दौर में प्रवेश कर लिया।
सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, टूटते-टूटते बचा युवराज का ये विश्व रिकॉर्ड
वर्षा बाधित 16 ओवरों के इस मुकाबले में त्रिपुरा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर केवल 69 रन ही बना सकी। इसके जवाब में महिपाल लोमरोर की तूफानी पारी की सहायता से राजस्थान ने पांच ओवर में ही एक विकेट पर 74 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
ऐसा होता है तो रोहित शर्मा के स्थान पर वनडे टीम में शामिल होगा ये बल्लेबाज!
पूर्व कप्तान लोमरोर ने 18 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। इस पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। अब राजस्थान टीम छह मैचों में चौथी जीत के साथ ही टूर्नामेंट के सुपर लीग में पहुंच गई। मैच में राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जबकि राहुल चाहर दो विकेट लेने में सफल रहे।