Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एएफसी अंडर-19 क्वालिफायर से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, सऊदी अरब के हाथों मिली हार

नई दिल्ली
भारतीय अंडर-19 फुटबॉल टीम को सऊदी अरब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब की टीम ने भारतीय टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

मैच में अहमद अल्बासास ने सऊदी अरब की तरफ से हैट्रिक लगाई और भारत को एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर कर दिया। घरेलू मैदान पर खेल रही सऊदी अरब की टीम ने दूसरे मिनट में ही गोल से खाता खोल लिया और 10वें मिनट में बढ़त को 2-0 कर लिया, इसके बाद 28वें मिनेट में टीम 4-0 से आगे निकल गई।

क्वालीफिकेशन से बाहर हो चुकी भारतीय टीम अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले रविवार को यहां अफगानिस्तान से भिड़ेगी।