Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-20: राजस्थान रॉयल्स ने 11 खिलाडिय़ों को किया बाहर, इन्हें किया रिटेन, ये दिग्गज करेगा कप्तानी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने अगले सत्र की नीलामी शुरू होने से ही अपनी टीम के 11 खिलाडिय़ों को रिलीज किया है। टीम ने जिन 11 खिलाडिय़ों को रिलीज किया है उनमें सबसे बड़ा नाम तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का है।

युवराज सिंह को लगा बड़ा झटका, अब इस टीम से भी हुए बाहर

राजथान रॉयल्स ने अपनी टीम से एश्टन टर्नर, ओशेन थॉमस, शुभम रंजाने, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, आर्यमान बिड़ला, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, लियाम लिविंगस्टोन, सुदेश मिधुन को बाहर कर दिया है।

मयंक अग्रवाल ने छक्का लगाकर पूरा किया दोहरा शतक, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

जबकि स्टीव स्मिथ, जोश बटलर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, संजू सैमसन, रियान पराग, शंशाक सिंह, श्रेयस गोपाल, महिपाल लोमरोर, वरुण, मनन वोहरा को उसने रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स के साथ अंकित राजपूत, मयंक मारकंडे और राहुल तेवतिया ट्रेडिंग से जुड़े हैं।

वहीं उनके कप्तान अजिंक्या रहाणे दिल्ली टीम में चले गए हैं।राजस्थान रॉयल्स ने अब कप्तानी जिम्मेदारी पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को सौंप दी है।