खेल डेस्क। टी-20 क्रिकेट में दर्शकों को चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलती है, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में कुछ अलग ही देखने को मिला।
इस मैच में वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाज की। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी करते हुए इस टी-20 मैच को टेस्ट मैच बना दिया। टीम मैच में निर्धारित बीस ओवर में केवल 59 रन ही बना सकी, जबकि उसके नौ विकेट ही गिरे थे।
इसके जवाब में जेमिमाह रोड्रिग्ज की 40 रन की नाबाद पारी की सहायता से भारतीय महिला टीम ने 16.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीत है। इससे पहले टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था।