खेल डेस्क। कप्तान रोहित शर्मा जब बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनका लक्ष्य भारत की जीत के साथ शुरुआत करने के साथ ही एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का होगा।
इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना होगा रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती
इस मुकाबले में रोहित शर्मा आठ रन बनाने ही टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली का टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट कोहली को इस शृंखला में आराम दिया गया है और रोहित शर्मा को उनके स्थान पर टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है।
विराट कोहली क्रिकेट के इस फॉर्मेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। कोहली अभी तक 72 मैचों में 2450 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 22 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा 98 टी-20 मैच में 32.14 की औसत से 2443 रन बना चुके हैं।
इस भारतीय बल्लेबाज ने केवल 13 गेंदों पर बना डाला अर्धशतक, इन्होंने लगाए शतक
वह टी-20 में चार शतक और 17 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2285), चौथे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक (2263) और पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम (2140) हैं।