Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चीन ओपन 2019 में भारतीय चुनौती समाप्त, सेमीफाइनल में हारी सात्विक-चिराग की युगल जोड़ी

नई दिल्ली
चीन ओपन में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी का सफर समाप्त हो गया। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत की जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो  से हार का सामना करना पड़ा।

नौंवीं रैंकिंग वाली चिराग-सात्विकसाईराज की जोड़ी को नंबर एक रैंकिंग वाली इण्डोनेशियाई जोड़ी ने 40 मिनट के खेल में सीधे सेटों में 21-16, 22-20 से हराया। इस हार के साथ बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।