Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मनप्रीत को 2023 में अधूरा काम पूरा करने की उम्मीद, भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने से उत्साहित

नई दिल्ली
भारत को 2023 में एक बार फिर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी मिलने से भारतीय टीम का 1975 के बाद फिर विश्व कप जीतने का सपना जग गया है। भारत के कप्तान सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह ने कहा कि हम यह सुन कर रोमांचित हैं कि भारत 2023 में एक बार फिर विश्व कप की मेजबानी करेगा। भुवनेश्वर में 2018 में हुए पिछले विश्व कप में हम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गए थे।

लेकिन अब 2023 को हम इसे अधूरी हसरत को पूरी करने के मौके के रूप में देख रहे हैं। हमारे पास मजबूत खिलाड़ियों का बड़ा पूल है। आगामी विश्व कप के लिए हमारे पास एक मजबूत टीम होगी। हमारे पास इस विश्व कप के अगले संस्करण की तैयारी के लिए पर्याप्त वक्त होगा। फिलहाल हमारी पहली प्राथमिकता एफआईएच प्रो लीग है। हम ओलंपिक में पदक जीतना चाहते हैं। हम प्रो लीग को 2020 के टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए मंच के रूप में इस्तेमाल करना चाहेंगे।