Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुपर ओवर में फिर मिला न्यूजीलैंड  को दर्द, इस कारण गंवा दी टी-20 शृंखला

खेल डेस्क। आईसीसी विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड टीम अभी पूरी तरह से भूली भी नहीं होगी कि इस टीम को अब एक और बड़ा झटका लगा है।

टी-20 में हैट्रिक बनाकर इन गेंदबाजों के क्लब में शामिल हुए राजस्थान के दीपक चाहर

कीवी टीम को अब ऑकलैंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की शृंखला 3-2 से अपने नाम की।

तेज बारिश कारण 11-11 ओवर के किए गए मैच न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम भी निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 146 रन बनाने में सफल रही।

टूट गया सचिन का तीस साल पुराना ये रिकॉर्ड, केवल 15 साल की इस क्रिकेटर ने बनाया कीर्तिमान

इसके बाद सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी के ओवर में जॉनी बेयरस्टो और कप्तान इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 17 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम इस एक ओवर में केवल आठ रन ही बना सकी।