Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस प्रकार टी-20 विश्व कप फाइनल को यादगार बनाएंगी अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी,  बनेगा ये रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से महिला टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। इस विश्व कप का खिताबी मुकाबला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च को मेलबर्न (एमसीजी) में खेला जाएगा। इस मुकाबले को यादगार बनाने के लिए अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी इस दिन मेलबर्न में परफॉर्म करेंगी।

बॉलीवुड की ;शर्मीली 16 साल बाद कर रही है सिल्वर स्क्रीन पर वापसी

इस बात की घोषणा अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी ने आज की है। कैटी पेरी द्वारा इस प्रकार की घोषणा करने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि आठ मार्च को मेलबर्न (एमसीजी) में आईसीसी विश्व कप फाइनल के दिन रिकॉर्ड दर्शक जुटेंगे।

आज ही के दिन रोहित शर्मा ने बनाया था ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव

अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी ने इस संबंध में लिखा कि आइए कुछ रिकॉर्ड तोड़ते हैं आठ मार्च, 2020 को मेलबर्न में महिला टी-20 के खिताबी मुकाबले में शामिल हों। हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन अद्भुत महिलाओं के समर्थन में धूम मचाएंगे।

आईसीसी ने भी इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल के बाद और पहले परफॉर्म करेंगी।