Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टी-20 टीम से बाहर हो सकते हैं ये चार स्टार क्रिकेटर, ऐसी हो सकती है टीम

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे शृंखलाएं खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 6 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच के साथ होगी। इस दोनों ही शृंखलाओं के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है।

राजस्थान के इस बल्लेबाज ने केवल 18 गेंदों पर ही बना डाला अर्धशतक, पांच ओवर में दिला दी टीम को जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 शृंखला की भारतीय टीम से चार खिलाडिय़ों की छुट्टी हो सकती है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

इसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर कु्रणाल पांड्या और तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल टीम में जगह बना सकते हैं। भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 8 दिसंबर को विशाखापत्तनम में और तीसरा 11 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, टूटते-टूटते बचा युवराज का ये विश्व रिकॉर्ड

संभावित टी-20 टीम: मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।