खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टी-20 क्रिकेट में शानदार वापसी कर ली है। उनके दमदार प्रदर्शन की सहायता से ही ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम करने में सफल रही। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में डेविड वार्नर ने नाबाद 57 रन की पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
पहले टी-20 मैच में केवल आठ रन बनाते ही ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करन लेंगे रोहित, क्रिकेट के इस दिग्गज का
वह अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में दो हजार रन पूरे करने वाले दुनिया छठे क्रिकेट बना गए हैं। वार्नर अब भी तक 2009 रन बना चुके हैं। उनसे आगे अब भारत के विराट कोहली (2443), रोहित शर्मा (2443), न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2285), पाकिस्तान के शोएब मलिक (2263) और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम (2140) हैं।
इस भारतीय बल्लेबाज ने केवल 13 गेंदों पर बना डाला अर्धशतक, इन्होंने लगाए शतक
इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज हैं।मैच में एक छक्का लागने के साथ ही डेविड वार्नर ने अपनी धरती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों की संख्या को 100 तक पहुंचा दी। वे ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने ऐसा किया था। गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया में 105 छक्के लगाए हैं।