खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीलंकाई टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा ने संन्यास को लेकर यू-टर्न लिया है।यॉर्कर गेंदबाजी के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले मलिंगा ने अब बयान दिया कि वह दो साल और खेल सकते हैं।
फिर से आईपीएल में दिखेगा युवराज का जलवा, ये टीम लगाएगी बोली!
इससे पहले लसिथ मलिंगा ने घोषणा कि थी वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेेट को अलविदा कह देंगे। अगला आईसीसी टी-20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है।
लसिथ मलिंगा ने कहा कि वो विश्व कप के बाद भी खेल सकते हैं। टी-20 मैच में केवल चार ओवर ही डालने हैं और मुझे लगता है कि मैं इसमें खेल सकता हूं।
कोलकाता टेस्ट में एक विकेट लेते ही ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे मोहम्मद शमी
लसिथ मलिंगा आगामी विश्व कप में भी श्रीलंका की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। लसिथ मलिंगा ने 79 मैचों में 106 विकेट लिए हैं। वह अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सौ से अधिक विकेट लेने वाले एक मात्र गेंदबाज हैं।