Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर से होगी इस विकेटकीपर की भारतीय टीम में वापसी!

इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक बार फिर से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हो सकती है।

पहली बार इस क्लब में शामिल हुए मयंक अग्रवाल

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें इस सीरीज के एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

मैच के बीच में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी, एक-दूसरे के साथ की घूंसों और स्टिक्स से मारपीट

इसके बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई। जबकि खराब प्रदर्शन कर रहे ऋषभ पंत को टीम में बरकरार रखा गया। इसके बाद चयनकर्ताओं के इस फैसले की काफी आलोचनाएं हुई।

अब मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को वापस भारतीय टीम में शामिल करने वाले हंै। हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी प्रकार की पुष्ठि नहीं की गई है।