इंटरनेट डेस्क। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 7वें पुरुष टी-20 विश्व कप 2020 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक खेला जाएगा।
भारत हारा, लेकिन रोहित शर्मा ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, इस महान क्रिकेटर का कीर्तिमान ध्वस्त किया
टी-20 विश्व कप के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्मय से चैम्पियन नीदरलैंड, उपविजेता पापुआ न्यू गिनी के साथ ही ओमान, स्कॉटलैंड, नामीबिया और आयरलैंड ने भी अगले साल होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ के लिए अपना टिकट कटा लिया है। इस टूर्नामेंट के सुपर 12 में क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश को ग्रुप चरण की प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा।
भारत में अपनी अदाओं का जलवा दिखाएंगी WWE की सबसे खूबसूरत महिला रेसलर फ्लेयर
ग्रुप-1: वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए की विजेता और ग्रुप बी की दूसरे स्थान की टीम। ग्रुप 2: भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका , अफगानिस्तान, ग्रुप बी की विजेता और ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम।
भारत के मैचों का कार्यक्रम
दिनांक टीम स्थान समय 24 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका पर्थ 4.30 PM 29 अक्टूबर क्वालीफायर ए मेलबर्न 1.30PM 1 नवंबर इंग्लैंड मेलबर्न 1.30PM 5 नवंबर क्वालीफायर बी एडिलेड ओवल 2.00PM 8 नवंबर अफगानिस्तान सिडनी 1.30PM 11 नवंबर पहला सेमीफाइनल सिडनी, 1.30PM 12 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल एडिलेड ओवल 2.00PM 15 नवंबर फाइनल मेलबर्न 1.30 PM