खेल डेस्क। दिल्ली में बांग्लोदश के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास अब गुरुवार को राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।
बीस साल के इस क्रिकेटर ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, नाम जानकर तो आप भी चौंक जाएंगे
यह रोहित शर्मा का 100वां टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। वह मैदान पर उतरते ही ये उलपब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
इसी के साथ वह सर्वाधिक टी-20 मैच खेलने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (99) को भी पीछे छोड़ देंगे। वैसे सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के नाम दर्ज है। वह अभी 111 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
जन्मदिन विशेष: अपने पिता की याद में मैदान पर ऐसा करते हैं विराट कोहली
इससे पहले रोहित शर्मा पहले मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को पछाडकऱ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। रोहित शर्मा 99 टी-20 मैच में 31.84 की औसत से 2452 रन बना चुके हैं। कोहली अभी तक 72 मैचों में 2450 रन बना चुके हैं।