खेल डेस्क। राजस्थानी तेज गेंदबाज दीपक चाहर भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में हैट्रिक बनाकर एक विशेष क्लब में शामिल हो गए है। वह टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही दीपक चाहर पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के क्लब में शामिल हो गए हैं, जो क्रमश: वनडे और टेस्ट में पहली हैट्रिक बनाने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
राजस्थान के इस गेंदबाज ने टी-20 क्रिकेट में बनाए विश्व रिकॉर्ड, भारत को जिताई सीरीज
टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हैट्रिक तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने बनाई थी। चेतन शर्मा ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1987 के विश्व कप के दौरान हैट्रिक बनाई थी। वहीं टेस्ट क्रिकेट की पहली हैट्रिक बनाने का भारतीय रिकॉर्ड स्पिनर हरभजन सिंह के नाम दर्ज है। हरभजन सिंह ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान टेस्ट हैट्रिक बनाई थी।
इस पोर्न स्टार ने की न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच में अंपायरिंग
अब दीपक चाहर टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। दीपक चाहर ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर शफीउल इस्लाम को आउट करने के बाद 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर मुस्ताफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम को आउट कर हैट्रिक बनाई। उन्होंने टी-20 इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में के सात रन देकर छह विकेट हासिल किए।