इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर से सीमित ओवरों की शृंखलाएं खेलेगी। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी।
शिखर धवन हुए भारतीय टीम से बाहर, इस क्रिकेटर की लगी लॉटरी
इन शृंखलाओं के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर का 21 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। सचिन के नाम एक साल में सबसे ज्यादा शतक जडऩे का रिकॉर्ड दर्ज है। भारत के इस महान बल्लेबाज ने साल 1998 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 शतक लगाए थे।
टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर से होगी इस विकेटकीपर की भारतीय टीम में वापसी!
रोहित शर्मा का बल्ला इस साल लगातार रनों की आग उगल रहा है। वह अब तक नौ अन्तरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। अब रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले 6 मैचों में सचिन का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। पिछले साल भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 11 शतक लगाए थे।