Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को वियतनाम ने 3-0 से हराया

नयी दिल्ली
वियमनाम ने भारतीय महिला टीम को हनोई में खेले गये पहले फीफा मैत्री मैच में रविवार को 3-0 से हराया। थी न्हुंग (आठवें मिनट), थी वान (82वां मिनट) और थी थुये हांग (89वां मिनट) के गोल से वियतनाम ने आसान जीत दर्ज की। अदिति चौहान ने मैच के 12वें मिनट में शानदार बचाव कर वियतनाम की बढ़त को दोगुना करने से रोका। पहले हाफ के 30वें मिनट में बाला देवी ने शानदार प्रयास किया किया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के पास से निकल गयी। वियतनाम की टीम भारतीय रक्षापंक्ति को बार-बार छकाने में कामयाब रही लेकिन मैच के 80वें मिनट तक अदिति उन्हें गोल करने से रोकने में सफल रही। आखिरी दस मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने ढिलाई बरती जिसका वियतनाम ने फायदा उठाकर दो और गोल कर दिया। दो मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैत्री मैच बुधवार को खेला जाएगा।