खेल डेस्क। क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा देखने को मिल जाता है जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं होती है। ऐसा ही कुछ मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल टूर्नामेंट हैरिस शील्ड में भी देखने को मिला है।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने संन्यास को लेकर लिया यू-टर्न
इस टूर्नामेंट के पहले राउंड के नॉक आउट मैच में एक टीम का कोई भी बल्लेबाज खाता भी नहीं खोला सका। चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल के सभी बल्लेबाज स्वामी विवेकानंद इंटरनैशनल स्कूल के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। वो तो गनीमत ये रही कि टीम अतिरिक्त रनों की सहायता से खाता खोलने में सफल रही।
फिर से आईपीएल में दिखेगा युवराज का जलवा, ये टीम लगाएगी बोली!
विवेकानंद इंटरनैशनल स्कूल के गेंदबाजों ने 7 अतिरिक्त रन दिए। इसमें छह वाइड और एक बाई का रन शामिल था। विवेकानंद इंटरनैशनल स्कूल की ओर से अलोक पाल ने तीन रन देकर छह विकेट झटके। जबकि कप्तान वरोद वाजे ने तीन रन देकर दो विकेट हासिल किए। बाकी दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल के इस शर्मनाक प्रदर्शन के कारण उसे 754 रन के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा। विवेकानंद स्कूल ने मीत मायेकर के तिहरे शतक (338 नाबाद) की सहायता से 39 ओवरों में 761 रन बनाए। मीत मायेकर ने 134 गेेंदों पर 56 चौकों और सात छक्कों का सहायता से ये तिहरी शतकीय पारी खेली।