Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बंगाल महिला क्रिकेट टीम की 3 सिलेक्टर घायल

कोलकाता
बंगाल महिला क्रिकेट टीम की तीन चयनकर्ता रविवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। ये तीनों चयनकर्ता अंडर-23 टीम की चयन ट्रायल के लिए जा रही थीं। घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि चंदना, पूर्णिमा और श्यामा अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए चयन ट्रायल के लिए बंगाल में बीरभूम जिले में सुरी जा रही थीं, तभी शक्तिगढ़ इलाके में इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘तीनों महिला चयनकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं।’ क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) मामले को देख रहा है जिसके लिए पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर डायना इडुल्जी ने इस मदद के लिए सीएबी का शुक्रिया अदा किया है। डायना ने कहा, ‘मैंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली से बातचीत की है और उन्होंने कहा कि सीएबी इस मामले को देख रहा है। उन्होंने साथ ही चयनकर्ताओं को सभी सुविधाएं मुहैया कराने को कहा है।’ अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी में बंगाल को अपना पहला मैच 12 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ खेलना है।