इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एडिलेड ओवल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक 73 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक लगाकर वार्नर ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, अब लारा के इस कीर्तिमान पर है नजर
डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ 64 गेंदों में केवल 36 रन ही बना सके, लेकिन इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज सात हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।
स्मिथ ने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वैली हैमंड का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। हैमंड ने भारत के खिलाफ साल 1946 में सबसे तेज सात हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
जैक्स कालिस ने कटवाई आधी दाढ़ी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
हैमंड ने 131 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। जबकि स्मिथ ने अपने 70वें टेस्ट मैच की 126वीं पारी में हैमंड का 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने 134 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।