खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (85) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की सहायता से भारत ने राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 153 रन बनाए।
मंधाना ने इस मामले में गांगुली और कोहली को छोड़ा पीछे, बनाया ये रिकॉर्ड
इसके जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान केवल 43 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए।
इस दौरान रोहित शर्मा ने छक्के लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। अब रोहित धोनी (34) को पछाड़ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जडऩे वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
कोहली की आईपीएल टीम के दो खिलाड़ी फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार
वहीं रोहित एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (सभी फॉर्मेट) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोडऩे के करीब पहुंच गए हैं। वह अभी तक इस साल 66 छक्के लगा चुके हैं। जबकि पिछले साल 74 छक्के लगाए थे।रोहित शर्मा ने टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भी भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है। दोनों के इस फॉर्मेट में 22-22 शतक हैं।