Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसा होता है तो रोहित शर्मा के स्थान पर वनडे टीम में शामिल होगा ये बल्लेबाज!

इंटरनेट डेस्क। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। उन्होंने टेस्ट में भी आक्रामक बल्लेबाज की है। इसी कारण उनके वनडे और टी-20 की टीम में चयन के दरवाजे खुल सकते हैं।

वेस्टइंडीज ने टी-20 मैच को बना डाला टेस्ट मैच, 20 ओवरों में टीम बना सकी केवल इतने ही रन

इसी कारण मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीरीज के लिए टीम में अपना स्थान भी बना सकते हैं। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा को आराम दिया जाता है तो मयंक अग्रवाल उनके स्थान पर बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल हो सकते हैं।

भारत ने लगाया जीत का छक्का, ये उपलब्धि हासिल करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम के अहम हिस्सा होंगे। टीम इंडिया इस दौरे पर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।