Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दो भारतीय एशियाई युवा मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

उलानबटोर (मंगोलिया)
अंकित नरवाल (60 किग्रा) और अमन (91 किग्रा से अधिक) दो भारतीय मुक्केबाजों ने मंगलवार को यहां एशियाई युवा चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अमन ने उज्बेकिस्तान के माखमुदोव मिमुखसिन को 5-0 से जबकि अंकित ने मंगोलिया के तुल्गा ओयुबटोर को 3-2 से शिकस्त दी। मोहित हालांकि शुरूआती दौर में कजाखस्तान के बेकटास से 2-3 से हारकर बाहर हो गये। भारत ने महिला स्पर्धा में कोमलप्रीत कौर (81 किग्रा से अधिक) और सुषमा (81 किग्रा से अधिक) के अपने वर्गों में ड्रा के छोटा होने से सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने से दो पदक पक्के कर दिये।