Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्मिंघम खेलों के मामले पर आईओए की अहम बैठक आज, बायकाट के मुद्दे पर होगी बात

नई दिल्ली
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) बुधवार को फैसला लेगा कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बायकाट का मुद्दा कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) के अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन के समक्ष उठाना है या नहीं।

आईओए ने बुधवार को इस मुद्दे पर चुनिंदा खेल संघों के साथ बैठक रखी है। साथ ही मार्टिन के समक्ष अन्य मुद्दे रखने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा पहले ही कह चुके हैं कि निशानेबाजी को बाहर करने के विरोध में खेलों का बायकाट किया जाना चाहिए।

हालांकि बत्रा ने यह अपनी निजी राय बताई थी। खेलों के बायकाट के मुद्दे पर  खेल संघ और खिलाड़ी बंट गए हैं। ज्यादातर खेल संघों का यही मानना है कि खेलों का बायकाट नहीं किया जाना चाहिए। मार्टिन आईओए की ओर से बायकाट की धमकी दिए जाने के बाद ही बृहस्पतिवार को आईओए पदाधिकारियों से बात करने दिल्ली आ रहे हैं।