Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक लगाकर वार्नर ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, अब लारा के इस कीर्तिमान पर है नजर 

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

जैक्स कालिस ने कटवाई आधी दाढ़ी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मैच के दूसरे दिन डेविड वार्नर ने डे-नाइट टेस्ट मैच में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के अजहर अली का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

अजहर अली ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में 302 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एडिलेड मैच में अभी 315 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।वह डे-नाइट टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले अजहर अली के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1347 विकेट लेने वाला ये गेंदबाज अब राजनीति की पिच पर शुरू करेगा अपनी नई पारी

अब वार्नर के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। लारा के नाम एक पारी में चार सौ रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है।