Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने लगाया शतक, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर 

इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जा रहा डे-नाइट टेस्ट मैच यादगार बनता जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली अभी तक तीन उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं।

डे-नाइट टेस्ट मैच के बीच में ही टीम इंडिया से बाहर हुआ ये क्रिकेटर, उन्हें मिली जगह

वह डे-नाइट टेस्ट में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने के साथ ही बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं। इसके साथ ही विराट ने मैच के दूसरे दिन शतक लगाकर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह डे-नाइट टेस्ट मैच में शतक लागने वाले भी पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन कोहली ने बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने एशिया के पहले क्रिकेटर

विराट कोहली ने आज अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट में 26-26 शतक लगाए हैं।

विराट कोहली ने शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ की बराबरी कर ली है। विराट कोहली अभी 102 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।