Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोदी ने रग्बी विश्व कप जीतने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रग्बी विश्व कप का खिताब जीतने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को रविवार को बधाई दी। दक्षिण अफ्रीका ने जापान में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में एकतरफा मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड को 32-21 से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। मोदी दक्षिण अफ्रीका की रग्बी टीम को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ रग्बी विश्व कप में तीसरी बार चैम्पियन बन कर रिकार्ड की बराबरी करने पर स्प्रींगबोक्स (दक्षिण अफ्रीका रग्बी टीम) को बधाई। ’’ मोदी ने टीम के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका और वहां के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा के लिए ऐतिहासिक क्षण है।