इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा एवं अन्तिम मुकाबला शुक्रवार से कोलकाता में खेला जाएगा। ये मैच भारत के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि टीम इंडिया पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी।
ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने मयंक अग्रवाल, अब स्मिथ को छोड़ सकते हैं पीछे
इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास बड़ी उपलब्धि दर्ज करने का मौका होगा।
मैच में एक विकेट लेते हुए मोहम्मद शमी आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। वह इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पीछे छोड़ देंगे।
क्या आरसीबी को विराट कोहली के स्थान पर मिलेगा नया कप्तान?
अभी तक शमी और कमिंस के 29-29 विकेट हैं। शमी ने ये विकेट छह मैचों में और कमिंस ने केवल चार मैचों में ही झटके हैं। शमी का टेस्ट चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन पर पांच विकेट रहा है। जबकि कमिंस का बेस्ट प्रदर्शन 32 रन पर चार विकेट रहा है।