Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश ने जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला

नई दिल्ली 
दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से लगाई जा रहीं भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी-20 इंटरनैशनल मैच के रद्द होने की तमाम अटकलों पर अब विराम लग चुका है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। मैच में मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे डेब्यू कर रहे हैं। 3 मैचों की सीरीज की शुरुआत इस मैच से हो रही है। इसके बाद इसके बाद उसे दूसरा 7 नवंबर को राजकोट और तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। 

सीरीज से पहले लगा था बांग्लादेश को झटका 
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस सीरीज के लिए अपने नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया है, जबकि बांग्लादेश की टीम को भी अपना यह मैच उसके नियमित टी20 कप्तान शाकिब अल हसन के बगैर ही खेल ही है। दरअसल, शाकिब पर इस दौरे की शुरुआत से पहले आईसीसी ने दो साल का बैन लगा दिया। भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश की कमान उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी महमदुल्लाह को सौंपी गई है।