खेल डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली है। मयंक अग्रवाल दोहरा शतक लगाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। यह इस साल और आईसीसी टेस्ट चैम्पियशिप में उनका दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दोहरा शतक लगाया था।
मयंक अग्रवाल रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैंं। इससे पहले शतक लगाकर मयंक अग्रवाल दुनिया के महान बल्लेबाजों गैरी सोबर्स, केन बैरिंगटन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एंडी फ्लावर और एंड्रयू स्ट्रॉस के क्लब में शामिल हो गए थे । इन सभी बल्लेबाजों ने भारत में खेले गए पहले चार मैचों में तीन-तीन शतक लगाए हैं। हालांकि यहा पर चार टेस्ट मैचों एवर्टन वीक्स ने सबसे ज्यादा चार शतक लगाए हैं।