Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स नहीं, अब इस आईपीएल टीम की ओर से खेलेंगे अजिंक्या रहाणे!

खेल डेस्क। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुकी अजिंक्या रहाणे आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

गेंद से छेड़छाड़ मामले में स्मिथ और वार्नर के बाद अब इस क्रिकेटर पर लगा प्रतिबंध

दिल्ली कैपिटल्स की नजरें मुम्बई के इस दाएं हाथ बल्लेबाज पर हैं। भारतीय उप कप्तान अजिंक्या रहाणे की भी दिल्ली कैपिटल्स से जुडऩे की इच्छा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल के पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्या रहाणे के स्थानांतरण का पत्र हस्ताक्षर करके दिल्ली कैपिटल्स को भेज दिया है।

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी उसमें सहमति देकर प्रक्रिया पर मुहर लगाने के लिए पत्र इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निग काउंसिल और बीसीसीआइ को भेज दिया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: एक ही दिन में इन दो गेंदबाजों ने बनाई हैट्रिक

गौरतलब है कि आइपीएल की ट्रेड विंडो बंद आज बंद हो जाएगी। आज का दिन समाप्त होने के बाद आईपीएल फे्रंचाइजियों के बीच में किसी भी खिलाड़ी का कोई स्थानांतरण नहीं हो सकेगा।