Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने मयंक अग्रवाल, अब स्मिथ को छोड़ सकते हैं पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का बल्ला इस समय टेस्ट क्रिकेट में रनों की आग उगल रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ इदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मयंक 243 रन की दोहरी शतकीय पारी खेल आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में छह सौ रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे।

क्या आरसीबी को विराट कोहली के स्थान पर मिलेगा नया कप्तान?

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में मयंक अग्रवाल के छह मैचों में अब 663 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने दो दोहरे शतक सहित तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया हैं।आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में अभी तक सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के हैं। वह चार मैचों में ही 774 रन बना चुके हैं।

कोलकाता में मयंक अग्रवाल तोड़ सकते हैं विनोद कांबली का ये रिकॉर्ड, केवल इतने रन हैं दूर

अब भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे और अन्तिम टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल के पास स्मिथ को पीछे छोडऩे का मौका होगा। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर अजिंक्या रहाणे (573), चौथे स्थान पर रोहित शर्मा (535) और पांचवें स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली(453) हैं।