खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। वह आज 31 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 5 नवम्बर, 1988 को दिल्ली में हुआ था। भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में अपना जन्मदिन बना रहे हैं।
फिंच ने तोड़ा आफरीदी का छक्कों का विश्व रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
आज हम विराट कोहली के जीवन से जुड़ी एक बात आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। विराट कोहली का पहला प्यार अनुष्का शर्मा नहीं है। उससे पहले भी एक अभिनेत्री के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।
विराट कोहली ने अनुष्का से पहले जिस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रोमांस किया था वह ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लिटे है। इस बात का खुलासा एक साक्षात्कार में विराट कोहली ने खुद ही किया था।
टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित, ये है भारत के मैचों का कार्यक्रम
उन्होंने इस दौरान बताया था कि वह दो साल तक लिटे के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बाद ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ। अब हम अच्छे दोस्त हैं। विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।