खेल डेस्क। फिक्सिंग का भूत क्रिकेट का पीछा छोडऩे का नाम नहीं ले रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब कर्नाटक प्रीमियर लीग भी इसकी गिरफ्त में आ चुकी है। इस टूर्नामेंट में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आए दिन चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं।
क्रिकेट छोड़ अब इस खेल में हाथ आजमा रहे हैं धोनी, पिछले साल जीता था खिताब
कर्नाटक प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर पुलिस ने दो और खिलाडिय़ों को हिरासत में लिया है। जिन दो खिलाडिय़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया है ये दोनों ही आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
आईपीएल के अगले सत्र में इस टीम की ओर से खेलेंगे अश्विन, इन्हें मिलेगी पंजाब की कप्तानी!
ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी हिस्सा रह चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में केएम गौतम और अबरार काजी को हिरासत में लिया है। इन खिलाडिय़ों पर कर्नाटक प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में धीमी बल्लेबाजी के लिए 20 लाख रुपए लेने का आरोप लगा है।
गौरतलब है कि आईपीएल मेें भी अभी तक कई खिलाड़ी फिक्सिंग के कारण गिरफ्तार हो चुके हैं। कई खिलाडिय़ों पर तो बीसीसीआई ने प्रतिबंध तक लगा दिया था।