खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर इन दिनों टी-20 क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अब उनकी शानदार गेंदबाजी का जलवा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में भी देखने को मिल रहा है।
जन्मदिन विशेष: एक दिवसीय क्रिकेट में जीत की गांरटी थे एडम गिलक्रिस्ट के शतक
राजस्थान का ये तेज गेंदबाज आज लगातार तीसरे मैच में हैट्रिक बनाने से चूक गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में दीपक चाहर ने एक बार फिर से एक ओवर में तीन विकेट लिए। हालांकि वह इस ओवर में हैट्रिक बनाने से चूके गए।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में अश्विन ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने
उन्होंने उत्तर प्रदेश की पारी के अन्तिम ओवर की पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट हासिल किए। दीपक चाहर ने पिछले मैच में विदर्भ के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भी दीपक चाहर ने हैट्रिक सहित छह विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आज उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।