Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीस साल के इस क्रिकेटर ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, नाम जानकर तो आप भी चौंक जाएंगे

खेल डेस्क। भले ही शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया सी को देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया बी के खिलाफ 51 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बीस साल के इस युवा क्रिकेटर ने इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

जन्मदिन विशेष: अपने पिता की याद में मैदान पर ऐसा करते हैं विराट कोहली

शुभमन गिल ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में कप्तानी कर भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिल ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

IPL बनेगा और भी रोचक, 11 के स्थान पर खेलेंगे 15 खिलाड़ी!

रांची के जेएससीए इंटरनैशनल स्टेडियम में गिल ने 20 साल 57 दिन की उम्र में देवधर ट्रॉफी के फाइनल में अपनी टीम की कप्तानी संभाली। इससे पहले विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में 2009-10 में नॉर्थ जोन की कप्तानी संभाली थी। इस समय विराट कोहली की उम्र 21 साल, 142 दिन थी।

केदार जाधव की 94 गेंदों में 86 रन की पारी के दम पर इंडिया बी ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 283 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया सी नदीम की शानदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 232 रन ही बना सकी।