Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर से इस समिति में हो सकती है सचिन और लक्ष्मण की वापसी

इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की एक बार फिर से क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में वापसी हो सकती है।

डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक लगाकर वार्नर ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, अब लारा के इस कीर्तिमान पर है नजर

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अध्यक्षता में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार को होगी। इसी में सचिन और लक्ष्मण को एक बार फिर से सीएसी में शामिल करने का फैसला किया जा सकता है।

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरभ गांगुली ने सीएसी में रहते हुए ही भारतीय पुरुष टीम के कोच का चयन किया था। हालांकि क्रिकेट की इन दिग्गज त्रिमूर्ति ने महिला टीम के कोच की नियुक्त नहीं की थी।

जैक्स कालिस ने कटवाई आधी दाढ़ी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इसके बाद ही भारत को अपनी कप्तानी में पहला विश्व कप जिताने वाले कपिल देव, शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ की नई क्रिकेट सलाहकार समिति बनाई गई थी।इसी समिति ने टीम इंडिया के कोच के रूप में रवि शास्त्री का कार्यकाल बढ़ाया था।