Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत हारा, लेकिन रोहित शर्मा ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, इस महान क्रिकेटर का कीर्तिमान ध्वस्त किया

खेल डेस्क। भले ही टीम इंडिया को बांग्लोदश के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में पहली हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन रविवार को खेले गए इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी नौ रन की छोटी सी पारी के दौरान ही एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पहले टी-20 मैच में भारत के इस स्टार क्रिकेटर को मिल सकता है मौका, बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

रोहित शर्मा टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को पछाडक़र टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा 99 टी-20 मैच में 31.84 की औसत से 2452 रन बना चुके हैं। वह टी-20 में चार शतक और 17 अर्धशतक लगा चुके हैं। जबकि कोहली अभी तक 72 मैचों में 2450 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 22 अर्धशतक लगाए हैं।

भारत में अपनी अदाओं का जलवा दिखाएंगी WWE की सबसे खूबसूरत महिला रेसलर फ्लेयर

इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2285), चौथे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक (2263) और पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम (2140) हैं।तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से शिकस्त दी।