इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं अन्तिम मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही विराट कोहली डे-नाइट टेस्ट में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
राजस्थान के दीपक चाहर को मिला अच्छे प्रदर्शन का ये बड़ा इनाम, अब भारत की इस टीम में भी मिली जगह
मैच भारतीय गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ने अपने छह विकेट केवल 60 रन पर ही गंवा दिए थे। लंच तक टीम छह विकेट पर केवल 73 रन ही बना सकी।
भारत की ओर से ये सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। उमेश यादव ने तीन, इशांत शर्मा ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन एस इस्लाम ने बनाए।
अपने इस शिष्य को सचिन से भी ज्यादा टैलेंटेड मानते थे रमाकांत आचरेकर, क्रिकेटर ने सात मैचों में ही लगा दिए थे चार शतक
उन्होंने 29 रन बनाए। जबकि लिटन दास 24 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वह 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर घायल हो गए। शमी की यह गेंद गेंद लिटन दस के हेलमेट पर लगी थी।