कोलकाता। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के बीच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय चयन समिति ने पंत को टेस्ट टीम से रिलीज करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने भेज दिया है।
डे-नाइट डेस्ट मैच के पहले दिन कोहली ने बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने एशिया के पहले क्रिकेटर
अब ऋषभ पंत के स्थान पर आंध्रप्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत कोलकाता में टीम इंडिया से जुड़ेंगे और वो रिद्धिमान साहा के कवर होंगे। एक बीसीसीआई अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 व वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में खेलने के लिए भेजा गया है।
डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले ही दिन विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
वैसे पंत बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की भारत की अन्तिम एकादश में शामिल नहीं हैं। साहा विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा रह हैं।