खेल डेस्क। पाकिस्तान-ऑस्ट्रलिया का पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के कारण इसे रद्द घोषित करना पड़ा। हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल रहे।
टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित, ये है भारत के मैचों का कार्यक्रम
फिंच ने इस मैच के दौरान अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे किए। उन्होंने ये उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल कर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
मैच में अपनी 37 रन की नाबाद पारी के दौरान फिंच ने दो छक्के लगाकर ये उपलब्धि हासिल की। फिंच ने अंतरराष्ट्रीय करियर की 181वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले सबसे कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड आफरीदी के नाम दर्ज था।
भारत हारा, लेकिन रोहित शर्मा ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, इस महान क्रिकेटर का कीर्तिमान ध्वस्त किया
शाहिद अफरीदी ने 214 पारियां में ये उपलब्धि हासिल की थी। बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 107 रन बनाए। इसके जवाब में जब ऑस्ट्रेलिया ने 3.1 ओवर में ही 41 रन बना लिए थे उसी समय बारिश आ गई। इसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा।