Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धनुष ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में रचा इतिहास, तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

नई दिल्ली
तेलंगाना के निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने दोहा में चल रहे14वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

16 वर्षीय धनुष ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष जूनियर स्पर्धा में व्यक्तिगत, मिक्स्ड जेंडर और टीम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मीट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए।

धनुष ने व्यक्तिगत स्पर्धा में चीन के खिलाड़ी को 2.5 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। धनुष ने फाइनल में 248.2 स्कोर के साथ  गोल्ड मेडल जीता। वहीं, टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने 1877.1 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके अलावा मिक्स्ड जेंडर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी को 16-14 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
 
बता दें कि भारत इस चैंपियनशिप में अब तक 69 पदक जीत चुका है। इस पदक में 25 गोल्ड, 22 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज शामिल है।