विराट कोहली की टीम इंडिया विश्वकप के बाद से ही विजयरथ पर सवार है. वेस्टइंडीज़ हो, दक्षिण अफ्रीका हो या फिर बांग्लादेश. विराट की सेना ने टेस्ट में सबको पीटा है. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ ये विजयी यात्रा और भी लंबी हो गई है. विराट कोहली इस समय देश या विदेश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. उनकी इसी फॉलोइंग के चलते इस बार एक फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर घुस गया.
इस टीम पर चली थीं आतंकी गोलियां, फिर दोबारा इस देश में टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत करने जा रही है
ये फैन विराट से मिलने की चाहत लिए, बिना किसी परवाह के मैच के बीच में मैदान में घुस गया. इससे बड़ी बात तो ये है कि ये बिना शर्ट या टीशर्ट के ही मैदान में आ गया. इस फैन के शरीर पर जगह-जगह V.K. लिखा हुआ था. यानी विराट कोहली. ये शख्स विराट का इतना बड़ा फैन है, कि उसने बालों का हेयरकट भी V.K. लिखकर करवाया हुआ था.
लिपस्टिक और काजल लगाकर क्रिकेटर स्मृति मंधाना की फोटो से छेड़छाड़, फोटो हुई वायरल
मैच के बीच सुरक्षा घेरा टूटा और फैन विराट से मिलने में कामयाब रहा. विराट कोहली ने इस फैन को प्यार से अपने पास बुलाया. उसके कंधे पर हाथ रखा और उससे बात की. इसके बाद सुरक्षाकर्मी मैदान पर आए और इस फैन को पकड़कर ले जाने लगे. विराट ने फिर से अपना बड़ा दिल दिखाया. और पीछे से सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया, की वो इस फैन को आराम से लेकर जाएं. विराट कोहली का बड़ा दिल देखकर मैदान पर मौजूद सभी फैंस ने भी इसकी तारीफ की.
विराट ने मैदान पर फैन के साथ जो किया. अब सोशल मीडिया पर भी लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. विराट के लिए दीवानों सी चाहत लिए मैदान पर आए इस फैन का नाम सूरज सिंह बिष्ट है. जो कि इंदौर के ही एक होटल में कुक है.टेस्ट के तीसरे दिन की इस घटना के बाद ही भारत ने ये टेस्ट जीत लिया. दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. सीरीज़ का दूसरा मैच अब 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाना है.
Herald