खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही के दिन यानी आज से ठीक पांच साल पहले 13 नवंबर 2014 को उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली थी।
इस भारतीय बल्लेबाज ने केवल 22 गेंदों पर ही लगा डाला तूफानी शतक, कर दी चौकों-छक्कों की बरसात
वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच मे 264 रनों की पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ये रिकॉर्ड आज भी उन्हीं के नाम दर्ज है।
इस पारी के दौरान केवल 4 रन पर जीवनदान मिलने के बाद रोहित शर्मा ने ये इतिहास रचा था। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने केवल 173 गेंदों का सामना करते हुए ये विश्व रिकॉर्ड पारी खेली।
टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड
पारी में रोहित शर्मा ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। रोहित ने इस पारी में 186 रन तो चौकों और छक्कों के माध्यम से ही बनााए थे। इनकी इस पारी की सहायता से ही भारत 50 ओवर में 5 विकेट पर 404 रन बनाने में सफल हुआ था। इसके जवाब में श्रीलंका टीम केवल 251 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।