Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लिपस्टिक और काजल लगाकर क्रिकेटर स्मृति मंधाना की फोटो से छेड़छाड़, फोटो हुई वायरल

स्मृति मंधाना के नाम से दुनिया का शायद ही कोई क्रिकेट फैन अनजान होगा। बेहद कम समय में अपनी पहचान बनाने वालीं स्मृति इन दिनों गलत वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, गूगल सर्च में मंधाना को तलाशने के दौरान सर्च रिजल्ट में उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें उन्होंने लिपस्टिक और काजल लगा रखा है। इतना ही नहीं फोटो में महिला क्रिकेटर के चेहरे को गोरा बनाने की भी कोशिश की गई है।

वेस्टइंडीज के कप्तान की गर्लफ्रेंड महज 18 साल की है, दिखने में है बेहद सुंदर

बस फिर क्या था भारतीय महिला क्रिकेटर की फोटो से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर एक मुहिम छिड़ चुकी है। कई लोगों ने मंधाना की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाले पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेटर को खूबसूरत लगने के लिए फोटो से छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है, वो वैसे ही काफी खूबसूरत हैं।

संबंध बनाने के बाद पुरुषों में आखिर क्यों आते हैं ये 5 बदलाव, जानिए...

चेतना नामक यूजर ने दोनों तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि गूगल पर सर्च करते हुए यह फोटोशॉप्ड तस्वीर मिली है। वरा नामक यूजर ने लिखा कि ऐसा हमें पुरुषों के साथ भी करना चाहिए, इनके अलावा कई सारे यूजर भड़के हुए हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच छह विकेट जीतकर सीरीज 2-1 से जीती है। बीसीसीआई ने पिछले साल मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया था। हाल ही में उन्होंने सबसे तेज 2000 वनडे रन पूरे करने के मामले में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान कोहली को पछाड़ा था।



Herald