Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन चार खिलाड़ियों ने आज ही के दिन किया था टेस्ट डेब्यू, दो खिलाड़ी बने महान

इंटरनेट डेस्क। आज के दिन दुनिया के दो महान क्रिकेटर भारत के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के वकार यूनुस ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस दिन को ये दोनों ही क्रिकेटर कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे।

आईपीएल-20 में नई टीमों की ओर से खेलेंगे ये दस खिलाड़ी

इन दिन के बाद दोनों ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई। 15 नवंबर 1989 को 16 साल 205 दिन की उम्र में सचिन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। सचिन तेंदुलकर ने इसके बाद कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने कुल 200 टेस्ट मैच खेले। सचिन ने अपने अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए।

इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट शतक और 68 अर्धशतक जमाए। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

हैट्रिक की हैट्रिक बनाने से चूका ये भारतीय तेज गेंदबाज, फिर एक ओवर में लिए तीन विकेट

वहीं पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने अपने 87 मैचों के टेस्ट करियर में 373 विकेट हासिल किए। उनका टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 76 रन पर छह विकेट रहा है।

सचिन और वकार यूनुस के अलावा इस मैच में दो अन्य क्रिकेटरों ने भी टेस्ट डेब्यू किया, लेकिन उनका करियर ज्यादा लम्बा नहीं खिंच सका। उनमें पाकिस्तान के शाहिद सईद और भारत के सलिल अंकोला है।